लालू की 27 अगस्त को आयोजित रैली पर भाजपा ने उठाया सवाल, विवाद गहराया

Published at :15 May 2017 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
लालू की 27 अगस्त को आयोजित रैली पर भाजपा ने उठाया सवाल, विवाद गहराया

पटना : बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में हाल में हुए राष्ट्रीय जनता दल के प्रशिक्षण शिविर मेंराजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आगामी 27 अगस्त को पटना के गांधीमैदान में विशालरैली के आयोजन की घोषणा की.लालू प्रसाद ने यह भी कहा कि इस रैली में देश के उन तमाम दलों के नेताओं को बुलाया […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में हाल में हुए राष्ट्रीय जनता दल के प्रशिक्षण शिविर मेंराजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आगामी 27 अगस्त को पटना के गांधीमैदान में विशालरैली के आयोजन की घोषणा की.लालू प्रसाद ने यह भी कहा कि इस रैली में देश के उन तमाम दलों के नेताओं को बुलाया जायेगा, जो समान विचारधारा रखते हैं. यह रैली केंद्र सरकार और बीजेपी के देश में बढ़ते कदम को रोकने के लिए होगी. हालांकि, अभी रैली का आयोजन होने में साढ़े तीन महीने की देरी है, लेकिन अभी से इसे लेकर बिहार में राजनीति शुरू हो गयी है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने रैली को लेकर एक बड़ा बयान देते हुए सवाल खड़ा कर दिया है. सुशील मोदी ने कहा है कि लालू प्रसाद भाजपा के खिलाफ रैली की तैयारी कर रहे हैं, मगर उस दौरान वे चारा घोटाला मामले में जेल में रहेंगे या बाहर, यह कौन जानता है.

सुशील मोदी हमें जेल भिजवाना चाहते हैं-लालू

उधर, सुशील मोदी के इस बयान के बाद लालू प्रसाद ने कहा है कि उक्त रैली को आयोजन की बात सुनकर और देखकर नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस घबरा गयी है.उन्होंने भाजपा के हताश और बौखला जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके हाथ में देश सुरक्षित नहीं है और 2019 के आम चुनाव में इनको धराशायी करके रहेंगे. लालू ने कहा कि सुशील जो बोल रहे हैं वह घबराहट का प्रमाण है और नरेंद्र मोदी के इशारे पर साजिश कर हमें जेल भिजवाना चाहते हैं. न्यायपालिका में मुझे पूरा विश्वास है. हमको इंसाफ मिलेगा.

रैली होगी ऐतिहासिक-लालू

लालू ने कहा कि आगामी 27 अगस्त की रैली के बारे में उक्त रैली भयावह और ऐतिहासिक होगी. बिहार और देश की जनता देख रही है, जो भी धर्मनिरपेक्ष दल इनके खिलाफ मुंह खोलता है तो ये उसके खिलाफ साजिश शुरू कर देते हैं और नया-नया हथकंडा इस्तेमाल करना शुरु कर देते हैं. हमने ‘जंग’ और ‘जिहाद’ का एलान कर दिया है और इनको 2019 में इनको उखाड़ फेंकेंगे तथा इनके सपने को कभी साकार नहीं होने देंगे. लालू ने आरोप लगाया कि सुशील मोदी ‘मुकदमेबाज’ हैं. बिहार का नाम नीचा कर रहे हैं. इनके कारण बिहार में निवेश नहीं आ रहा है. ये बिहार की छवि को बिगाड़ रहे हैं.

17 मई को पूरे बिहार में विरोध करेगी बीजेपी

लालू प्रसाद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी सरकार और भाजपा को निशाना बनाए जाने के बाद सुशील ने लालू और उनके परिवार के सदस्यों पर ‘बेनामी संपत्ति’ को लेकर पूर्व में लगाये गये आरोपों को फिर से दोहराते हुए आज कहा कि उनकी पार्टी आगामी 17 मई पूरे बिहार में लालू की संपत्ति को जब्त करो तथा बढ़े हुए बिजली दर सहित अन्य मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालयों में धरना का कार्यक्रम आयोजित करेगी.

जदयू ने अपने आपको इस विवाद से अलग किया

वहीं दूसरी ओर, जदयू के प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि लालू प्रसाद की 27 अगस्त को आयोजित रैली के बारे में फैसला पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा. इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता. फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व को ही करना है. गौरतलब हो कि, राजगीर के प्रशिक्षण शिविर में लालू प्रसाद ने आगामी 27 अगस्त को भाजपा के देश में बढ़ते वर्चस्व को पूरी तरह खत्म करने और समान विचारधारा वाली पार्टियों को एक मंच पर लाने के लिए रैली के आयोजन की घोषणा की थी.

यह भी पढ़ें-
लालू की चुनौती : गुजरात विधानसभा के साथ करा लें लोकसभा का चुनाव

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन