शर्मसार : डांट-फटकार कर मासूम छात्रा को दूसरे कमरे में ले गया शिक्षक, फिर किया ये करतूत

Updated:
विज्ञापन
शर्मसार : डांट-फटकार कर मासूम छात्रा को दूसरे कमरे में ले गया शिक्षक, फिर किया ये करतूत

पटना सिटी : बिहार के पटना में सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शाहगंज में स्थित निजी विद्यालय में कार्यरत पीटी शिक्षक के खिलाफ नाबालिग छात्रा के पिता ने छेड़खानी की शिकायत दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में जांच-पड़ताल चल रही है. पास्को एक्ट के तहत 91/17 में प्राथमिकी दर्ज की […]

विज्ञापन

पटना सिटी : बिहार के पटना में सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शाहगंज में स्थित निजी विद्यालय में कार्यरत पीटी शिक्षक के खिलाफ नाबालिग छात्रा के पिता ने छेड़खानी की शिकायत दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में जांच-पड़ताल चल रही है. पास्को एक्ट के तहत 91/17 में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

दर्ज प्राथमिकी में शाहगंज निवासी ने पुलिस को बताया कि बीते नौ मई को सुबह साढ़े 11 बजे द्वितीय कक्षा में पढ़नेवाली दस वर्षीया बेटी स्कूल से घर आयी और रोने लगी. पत्नी ने पूछा क्यों रो रही है, तो बताया कि शिक्षक इमरान ने डांट-फटकार करते हुए दूसरे कमरे में ले जाकर गलत हरकत करने की चेष्टा की. मैं किसी तरह कमरे से भागी. शिक्षक की कार्रवाई से आक्रोशित हुए परिजनों ने बुधवार को स्कूल आकर हंगामा भी मचाया था.

पटना में पूर्व मंत्री की पत्नी से हथियार के बल पर गले से छीनी सोने की चेन, देखें…VIDEO

सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची और शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की. स्कूल के निदेशक डॉ नजीर अहमद ने बताया कि आरोपित शिक्षक 45 वर्ष का है व दिव्यांग है. वह बीते दस वर्षों से विद्यालय में पढ़ा रहा है. विद्यालय में शिक्षक की पुत्री भी चौथी कक्षा में पढ़ती है. आरोप सामने आने के बाद शिक्षक को विद्यालय से निकाल दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में जांच- पड़ताल चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन