बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष गिरफ्तार, SSP मनु महाराज पर लगाया यह आरोप

पटना : राजधानी पटना के पुलिस लाइन में शराब पीकर हंगामा करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक पटना पुलिस ने बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन से जुड़े निर्मल सिंह और शमशेर खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में […]
पटना : राजधानी पटना के पुलिस लाइन में शराब पीकर हंगामा करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक पटना पुलिस ने बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन से जुड़े निर्मल सिंह और शमशेर खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक दोनों शराब पीकर हंगामा कर रहे थे. वहीं दूसरी ओर गिरफ्तार निर्मल सिंह ने पटना एसएसपी मनु महाराज पर आरोप लगाया है कि एसएसपी ने जानबूझकर उन्हें गिरफ्तार करवाया है. निर्मल सिंह का कहना है कि वह बार-बार एसएसपी के खिलाफ आवाज उठाते हैं, इसलिए यह कार्रवाई की गयी है.
इस गिरफ्तारी के बाद बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के सदस्यों में नाराजगी की बात सामने आ रही है. वहीं दूसरी ओर पटना पुलिस का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने वाले और शराब पीने वाले को बख्शा नहीं जायेगा.
यह भी पढ़ें-
पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव में भिड़े दो गुट, लात-मुक्कों के बीच हुआ चुनाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










