BCECE : मेडिकल-इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा का बदलेगा पैटर्न, अगले साल से होगी सिर्फ लिखित परीक्षा

पटना : बिहार मेडिकल (एमबीबीएस कोर्स को छोड़ कर) और इंजीनियरिंग के परीक्षार्थियों को अब दो बार लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. अब एक ही लिखित परीक्षा से सफल अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से 2018 से परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया जायेगा. बदले पैटर्न में एक […]
पटना : बिहार मेडिकल (एमबीबीएस कोर्स को छोड़ कर) और इंजीनियरिंग के परीक्षार्थियों को अब दो बार लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. अब एक ही लिखित परीक्षा से सफल अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से 2018 से परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया जायेगा. बदले पैटर्न में एक ही लिखित परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा अप्रैल में होगी. इसके बाद मई में रिजल्ट और जून तक नामांकन की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. ज्ञात हो कि बीसीइसीइ की ओर से अभी मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए दो बार परीक्षा आयोजित की जाती है. प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




