दिल्ली नगर निकाय चुनाव : जदयू ने उतारे 111 उम्मीदवार, नौ को सीएम की चुनाव सभा

Updated:
विज्ञापन
दिल्ली नगर निकाय चुनाव : जदयू ने उतारे 111 उम्मीदवार, नौ को सीएम की चुनाव सभा

पटना : दिल्ली प्रदेश जदयू ने दिल्ली नगर निगम के चुनाव में अपने 111 उम्मीदवार उतारे हैं. पहली बार दिल्ली नगर निगम का चुनाव लड़ रही पार्टी ने अपना फोकस पूर्वांचल और प्रवासी बिहारी आबादी पर किया है. चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भी पहुंचेंगे. […]

विज्ञापन
पटना : दिल्ली प्रदेश जदयू ने दिल्ली नगर निगम के चुनाव में अपने 111 उम्मीदवार उतारे हैं. पहली बार दिल्ली नगर निगम का चुनाव लड़ रही पार्टी ने अपना फोकस पूर्वांचल और प्रवासी बिहारी आबादी पर किया है.
चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भी पहुंचेंगे. नौ अप्रैल को नीतीश कुमार की दिल्ली में दो चुनावी सभाएं होनी हैं. एक गुरारी इलाके में और दूसरा बदरपुर में सभा होगी. जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली के प्रभारी संजय झा ने कहा कि महज तीन माह पहले री लांच हुई पार्टी नगर निगम चुनाव को लेकर खासा उत्साहित है. जदयू ने जितने भी उम्मीदवार उतारे हैं सभी दमखम वाले हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन