ePaper

बिहार में पशुपालन विभाग की स्थिति मरणासन्न : सुशील मोदी

Updated at : 20 Feb 2017 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में पशुपालन विभाग की स्थिति मरणासन्न : सुशील मोदी

पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि लालू यादव के चारा घोटाले के बाद पशु व मत्स्य संसाधन विभाग का भट्ठा बैठ चुका था. एनडीए के शासनकाल में इसे बड़ी मुश्किल से पटरी पर लाया गया था. पिछले तीन साल से यह विभाग फिर मरणासन्न हो […]

विज्ञापन

पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि लालू यादव के चारा घोटाले के बाद पशु व मत्स्य संसाधन विभाग का भट्ठा बैठ चुका था. एनडीए के शासनकाल में इसे बड़ी मुश्किल से पटरी पर लाया गया था. पिछले तीन साल से यह विभाग फिर मरणासन्न हो गया है. 2012–13 में एनडीए की सरकार के दौरान इस विभाग का योजना व्यय 322 करोड़ था. घट कर पिछले साल 91 करोड़ यानी एक चौथाई रह गया.

इसी का परिणाम है कि कृषि रोड मैप के अंतिम साल की समाप्ति के मात्र डेढ़ महीने बचे होने के बावजूद पशुपालन व मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन सहित अन्य लक्ष्यों को हासिल करने में सरकार फिसड्डी रह गयी है. उन्होंने कहा कि कृषि रोड मैप को भूल चुके मुख्यमंत्री ने पिछले एक साल में विभाग की समीक्षा भी नहीं की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन