महिलाएं कुशल युवा कार्यक्रम को देंगी गति
Updated at : 14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन

पटना : सरकार के सात निश्चयों में शामिल कुशल युवा कार्यक्रम को पांच लाख जीविका समूह की महिलाएं गति देंगी. वे इस कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करेंगी तथा इसके प्रति युवाओं को जागरूक भी करेंगी. बुधवार को श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने जीविका को इसके लिए प्रचार सामग्री दी. अब इस […]
विज्ञापन
पटना : सरकार के सात निश्चयों में शामिल कुशल युवा कार्यक्रम को पांच लाख जीविका समूह की महिलाएं गति देंगी. वे इस कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करेंगी तथा इसके प्रति युवाओं को जागरूक भी करेंगी. बुधवार को श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने जीविका को इसके लिए प्रचार सामग्री दी.
अब इस कार्यक्रम में युवा सीधे प्रशिक्षण केंद्र पर जाकर प्रशिक्षण ले सकते हैं. उनका नाम जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र में दर्ज होना चाहिए. प्रधान सचिव ने बताया कि कौशल विकास के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ा है. पहले स्वयं सहायता भत्ता
लेने वाले युवाओं की संख्या अधिक होती थी, लेकिन अब प्रशिक्षण लेनेवालों की संख्या बढ़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




