मसौढ़ी में चार किशोरियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास

मसौढ़ी : बिहार में पटना सेसटेमसौढ़ी थाना के मेघनी बिगहा के तीन युवकों द्वारा गांव के बधार में घास काटने गयी चार किशोरियों से दुष्कर्म का प्रयास और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में कादिरगंज थाना के औरंगपुर गांव की एक महिला ने मेघनी बिगहा गांव के […]
मिली जानकारी के मुताबिक कादिरगंज थाना के औरंगपुर गांव की चार किशोरियां बीते दिन अपने पड़ोसी गांव थाना के मेघनी बिगहा के बधार में घास काटने गयी थीं. इसी बीच वहां तीनों आरोपित आ धमके. आरोप है कि उन्होंने इन किशोरियों से दुष्कर्म का प्रयास किया.
जब किशोरियों ने उनका विरोध किया, तो वे उनके साथ मारपीट करने लगे. किशोरियों द्वारा शोर मचाने पर पास स्थित खेत में काम कर रही उनमें से एक की मां वहां पहुंची और युवकों का विरोध करने लगी. उसके साथ भी उन युवकों ने मारपीट की और मुकदमा करने पर दुष्कर्म व जिंदा जला देने की धमकी दी. इस संबंध में महिला ने उन युवकों के खिलाफ मंगलवार को नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










