बिहार के आयकर अफसर के 12 ठिकानों पर छापेमारी

Updated:
विज्ञापन
बिहार के आयकर अफसर के 12 ठिकानों पर छापेमारी

पटना : सीबीआइ ने दिल्ली में तैनात आयकर आयुक्त (अपील) हरिवंश कुमार चौधरी के 12 ठिकानों पर सोमवार को छापेमारी की. अलग-अलग टीमों ने बिहार के सहरसा जिले के महिषी में उनके पैतृक निवास के अलावा दिल्ली स्थित कार्यालय व आवास, चेन्नई और सूरत में इनके ठिकानों को घंटों खंगाला. इस दौरान कई अहम दस्तावेज […]

विज्ञापन
पटना : सीबीआइ ने दिल्ली में तैनात आयकर आयुक्त (अपील) हरिवंश कुमार चौधरी के 12 ठिकानों पर सोमवार को छापेमारी की. अलग-अलग टीमों ने बिहार के सहरसा जिले के महिषी में उनके पैतृक निवास के अलावा दिल्ली स्थित कार्यालय व आवास, चेन्नई और सूरत में इनके ठिकानों को घंटों खंगाला. इस दौरान कई अहम दस्तावेज और कागजात मिले हैं.
श्री चौधरी के खिलाफ आय से पांच करोड़ अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है. साथ ही उनकी पत्नी और अन्य अज्ञात के खिलाफ भी एफआइआर दर्ज की गयी है. चौधरी 1988 बैच के आइआरएस अधिकारी हैं. जांच के दौरान उनके नाम से कई निजी कंपनियों के कागजात और शेयर भी मिले हैं. कुछ कंपनियां उनकी पत्नी और बेटे के नाम से भी मिली हैं. इसके अलावा चेन्नई और सूरत के कुछ चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) के यहां भी इससे संबंधित सर्च किया गया है. ये सीए इनकी कंपनी में और अवैध कमाई को सफेद करने के खेल में शामिल थे.
सर्च के दौरान यह बात सामने आयी है कि चौधरी जिन-जिन स्थानों पर ज्यादा समय तक पोस्टेड रहे हैं, वहां-वहां इन्होंने बड़े स्तर पर अवैध संपत्ति बनायी है. चेन्नई और सूरत इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं. इनके खिलाफ अभी जांच जारी है. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि कुल कितने स्थानों पर मकान, जमीन-जायदाद समेत अचल संपत्ति बरामद हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन