ePaper

लालू बोले, नेताजी से अपील करूंगा कि अखिलेश को बधाई दें

Updated at : 16 Jan 2017 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
लालू बोले, नेताजी से अपील करूंगा कि अखिलेश को बधाई दें

पटना/लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी पर वर्चस्व और उसके चुनाव चिन्ह पर कब्जे को लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव खेमे के बीच चुनाव आयोग में चल रही दस्तावेजी जंग अखिलेश के पक्ष में गयी है और चुनाव आयोग ने उन्हें पार्टी का नाम तथा उसके चुनाव चिन्ह […]

विज्ञापन

पटना/लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी पर वर्चस्व और उसके चुनाव चिन्ह पर कब्जे को लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव खेमे के बीच चुनाव आयोग में चल रही दस्तावेजी जंग अखिलेश के पक्ष में गयी है और चुनाव आयोग ने उन्हें पार्टी का नाम तथा उसके चुनाव चिन्ह साइकिल पर अधिकार दे दिया है. अखिलेश यादव को साइकिल चुनाव चिन्ह मिलने पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उन्हें बधाई दी है. साथ ही उन्होंने कहा कि वे मुलायम सिंह यादव से अपील करेंगे कि नेताजी अखिलेश को बधाई दें.

राजद सुप्रीमो ने इस मामले पर ट्वीट किया है और कहा कि ये यूपी नहीं देश का चुनाव है. अबउत्तर प्रदेश में फासीवादी व फिरकापरस्त ताकतों की हार पूर्णतः निश्चितहै.उन्होंने बधाई देतेहुए कहा, समाजवादी पार्टी एकजुट, सब पहले जैसा.

अपने एक अन्य ट्वीट में लालू प्रसाद ने लिखा हैकि अखिलेश के नेतृत्व में विकासशील, प्रगतिशील, धर्मनिरपेक्ष एवं न्यायप्रिय सरकार बननी तय है. सब एकजुट है और हमसब मिलकर साम्प्रदायिक ताकतों को हरायेंगे. साथ ही उन्होंने लिखा है, सपा नेताजी की बनायी हुई पार्टी है. नेताजी अपना आशीर्वाद अखिलेश को देंगे. भाजपाई हाथ मलते रह गये.

मालूम हो कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी नसीम जैदी के दस्तखत से आज शाम जारी आदेश में आयोग ने कहा, अखिलेश के नेतृत्व वाला खेमा ही समाजवादी पार्टी है और उसे ही पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह साइकिल पाने का हक है. आदेश पर जैदी के अलावा दो अन्य चुनाव आयुक्तों के भी हस्ताक्षर हैं. आयोग ने अपने आदेश में कहा, आयोग ने दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार के बाद यह पाया कि अखिलेश खेमा ही असली समाजवादी पार्टी है और वह ही पार्टी के नाम तथा चुनाव चिन्ह (आरक्षण और आवंटन) आदेश 1968 के मुताबिक साइकिल चुनाव चिह्न के इस्तेमाल के हकदार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन