बिहार : प्रखंड विकास पदाधिकारी 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2017 10:29 PM
पटना : बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेश कुमार केशरी को आज एक व्यक्ति से रिश्वत के तौर पर 25,000 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. ब्यूरो से प्राप्त जानकारी के मुताबिक परिवादी और सुपौल जिला के सुंदरपुर गांव निवासी […]
पटना : बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेश कुमार केशरी को आज एक व्यक्ति से रिश्वत के तौर पर 25,000 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. ब्यूरो से प्राप्त जानकारी के मुताबिक परिवादी और सुपौल जिला के सुंदरपुर गांव निवासी वैधनाथ राय ने शिकायत दर्ज करायी थी कि शैलेश कुमार केशरी एलपीसी निर्गत करने के एवज में उनसे 25,000 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर मांग कर रहे हैं.
किशनपुर प्रखंड के पंचायत सचिव वैधनाथ राय की शिकायत का सत्यापन कराये जाने के क्रम में रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाये जाने पर पुलिस उपाधीक्षक मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में ब्यूरो की एक टीम ने शैलेश कुमार केशरी को वैधनाथ से रिश्वत के तौर पर 25,000 रुपये लेते हुए त्रिवेणीगंज स्थित उनके कार्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
मौसम बिहार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










