CBI ने मांगी शहाबुद्दीन व मंत्री की मुलाकात की जानकारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2017 7:13 AM

विज्ञापन

सीवान : पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड की जांच कर रहे सीबीआइ ने सीवान जेल के अधीक्षक से जेल में पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री अब्दुल गफूर की मुलाकात की पूरी जानकारी मांगी है. यह तीन मार्च, 2016 को हुई थी. हालांकि, सीबीआइ के नये निर्देश की कोई अाधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी […]

विज्ञापन

सीवान : पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड की जांच कर रहे सीबीआइ ने सीवान जेल के अधीक्षक से जेल में पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री अब्दुल गफूर की मुलाकात की पूरी जानकारी मांगी है. यह तीन मार्च, 2016 को हुई थी. हालांकि, सीबीआइ के नये निर्देश की कोई अाधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.सूत्रों के अनुसार सीबीआइ जेल प्रशासन से जानना चाहती है कि किस उद्देश्य से मंत्री ने पूर्व सांसद से मुलाकात की और मुलाकात के दौरान जेल मैनुअल का पालन किया गया या नहीं. यह मुलाकात कितने समय तक चली. मालूम हो कि इस मुलाकात की तसवीर वायरल होने के बाद तत्कालीन जेल अधीक्षक राधेश्याम सुमन को निलंबित कर दिया गया था. इस संबंध में जेल अधीक्षक विधु भारद्वाज के से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.

शहाबुद्दीन की वायरल हुई तसवीर की जांच का निर्देश
मंडल कारा से कथित रूप से पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन की वायरल हुई तसवीर का मामला तूल पकड़ते ही सरकार ने जांच का आदेश जारी कर दिया है. जेल आइजी आनंद किशोर ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच का आदेश दिया है. इसको लेकर डीएम ने सदर एसडीओ की अध्यक्षता में जांच टीम गठित कर दी है. इसके बाद एक बार फिर पूरे मामले में मंडल कारागार प्रशासन सवालों के घेरे में है.
राजीव रोशन हत्याकांड मामले में मंडल कारागार में पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन बंद हैं. इनकी कुछ तसवीरें पिछले 10 दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हुईं हैं. यह खबर जिला प्रशासन तक आने पर कई अधिकारियों के होश उड़ गये. इस तसवीर में पूर्व सांसद स्लेटी कलर का कोर्ट व हल्का नीले रंग का पैंट पहने हुए हैं. इसमें सिर व मूंछ के छोटे-छोटे बाल नजर आ रहे हैं. जिसे देख कर यह कयास लगाया जा रहा है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन