350वां प्रकाश उत्सव : सीएम नीतीश ने ‘प्रकाश पर्व'' स्थल का हवाई सर्वेक्षण किया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2017 9:08 PM

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना का आज हवाई सर्वेक्षण कर गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर आयोजित हो रहे प्रकाश पर्व की तैयारियों का जायजा लिया जिसके लिए दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं. नीतीश कुमार ने गांधी मैदान, बाईपास और कंगन घाट पर बने तीन टेंट शहरों का हेलीकॉप्टर […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना का आज हवाई सर्वेक्षण कर गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर आयोजित हो रहे प्रकाश पर्व की तैयारियों का जायजा लिया जिसके लिए दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं. नीतीश कुमार ने गांधी मैदान, बाईपास और कंगन घाट पर बने तीन टेंट शहरों का हेलीकॉप्टर से जायजा लिया जहां 350वें प्रकाश पर्व के दौरान सिख श्रद्धालु ठहर रहे हैं.

एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि इसके अलावा मुख्यमंत्री ने तख्त हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा, बाल लीला गुरुद्वारा और गुरु का बाग का जायजा लिया ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि इस ऐतिहासिक अवसर पर जरुरत पड़ने और प्रबंध किया जा सके. विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस अवसर पर उच्च स्तर की तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री के साथ हवाई सर्वेक्षण में मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक पी के ठाकुर भी थे. 350वें प्रकाश पर्व के प्रबंधों में कुमार निजी तौर पर रुचि दिखा रहे हैं और स्थलों का लगातार निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन