पुलिया से टकरायी नैनो कार चालक की मौत, पांच घायल
Updated at : 08 Dec 2016 7:10 AM (IST)
विज्ञापन

आरा/उदवंतनगर : आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव के पास एक नैनो कार पुलिया में टकरा गयी. इसमें चालक सुधीर कुमार चौधरी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पांच लोग जख्मी हो गये. इनमें चार को चिंताजनक हालत में पीएमसीएच रेफर किया गया है. हादसे के बाद सड़क जाम […]
विज्ञापन
आरा/उदवंतनगर : आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव के पास एक नैनो कार पुलिया में टकरा गयी. इसमें चालक सुधीर कुमार चौधरी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पांच लोग जख्मी हो गये. इनमें चार को चिंताजनक हालत में पीएमसीएच रेफर किया गया है. हादसे के बाद सड़क जाम हो गया था. बाद में पुलिस ने कार को सड़क से हटवाया तो परिचालन शुरू हो सका.
कार में सवार सभी लोग जगदीशपुर थाने के कोकिला गांव के रहनेवाले हैं, जो सोनपुर मेला जाने के लिए निकले थे. पिकअप वैन के चकमे से कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गयी. घटनास्थल के पास ही गश्ती कर रही उदवंतनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सदर अस्पताल लाया.
प्राथमिक इलाज के बाद चार लोगों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा. घायलों में कोकिला गांव निवासी सुजीत कुमार, राजेश कुमार, धनजी कुमार, अभिषेक कुमार व विजय कुमार शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




