ePaper

तेजस्वी बोले, राजद सुप्रीमो की वजह से नित्यानंद को मिली बिहार भाजपा की कमान

Updated at : 05 Dec 2016 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी बोले, राजद सुप्रीमो की वजह से नित्यानंद को मिली बिहार भाजपा की कमान

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नेबिहारभाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय पर आज जमकर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि नित्यानंद राय बिहार भाजपा के अध्यक्ष बने इसके लिये उन्हेंराजदसुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को धन्यवाद देना चाहिए. लालू प्रसाद यादव के सामाजिक न्याय की लड़ाई के कारण ही नित्यानंद राय […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नेबिहारभाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय पर आज जमकर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि नित्यानंद राय बिहार भाजपा के अध्यक्ष बने इसके लिये उन्हेंराजदसुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को धन्यवाद देना चाहिए. लालू प्रसाद यादव के सामाजिक न्याय की लड़ाई के कारण ही नित्यानंद राय और प्रेम कुमार जैसे लोगों कोभाजपा ने इस ओहदे तक पहुंचाने का काम किया है.

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा में नित्यानंद राय के पहले नंद किशोर यादव और राम कृपाल यादव भी थे लेकिन विधानसभा चुनाव में कोई फर्क नहीं पड़ा. नित्यानंद रायपरआगे हमलाजारी रखते हुये तेजस्वी यादव ने कहा किउन्हें पहले भाजपा की बिहार चुनाव में हुयी हार की समीक्षा करनी चाहिये फिर पार्टी पर ध्यान देना चाहिये.उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नित्यानंद राय लगातार एक खास जाति को लेकर बयान देते रह रहे हैं जिसका कोई औचित्य नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन