नीतीश ने जयललिता के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री सुश्री जयललिता के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है. मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नीतीश ने आज कहा कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री सुश्री जयललिता जी के बेहतर स्वास्थ्य एवं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. गौर हो […]
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री सुश्री जयललिता के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है. मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नीतीश ने आज कहा कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री सुश्री जयललिता जी के बेहतर स्वास्थ्य एवं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं.
गौर हो कि जयललिता का गत 22 सितंबर से चेन्नई के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है. अपोलो अस्पताल की ओर से आज कहा गया कि चिकित्सकों के ‘सर्वश्रेष्ठ’ प्रयासों के बावजूद तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता की हालत ‘‘नाजुक” बनी हुयी है.
अपोलो अस्पताल की संयुक्त प्रबंध निदेशक संगीता रेड्डी ने ट्विटर की एक पोस्ट में कहा, हमारे सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद हमारी प्रिय मुख्यमंत्री की हालत गंभीर बनी हुयी है. इससे महज दो घंटे पहले ही अस्पताल की ओर से जारी किये गये एक आधिकारिक बयान में कहा गया था कि जयललिता की स्थिति ‘‘लगातार गंभीर बनी हुयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




