ePaper

BJP की जमीन खरीद में कोई गड़बड़ी नहीं, एक-एक पाई का है हिसाब : सुमो

Updated at : 25 Nov 2016 4:13 PM (IST)
विज्ञापन
BJP की जमीन खरीद में कोई गड़बड़ी नहीं, एक-एक पाई का है हिसाब : सुमो

पटना : बिहार विधान परिषद की पहले दिन की कार्यवाही संपन्न होने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि शराबबंदी को भाजपा का समर्थन और नोटबंदी पर नीतीश कुमार के समर्थन से भाजपा और जदयू के बीच किसी तालमेल जैसी कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि शरद यादव का […]

विज्ञापन

पटना : बिहार विधान परिषद की पहले दिन की कार्यवाही संपन्न होने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि शराबबंदी को भाजपा का समर्थन और नोटबंदी पर नीतीश कुमार के समर्थन से भाजपा और जदयू के बीच किसी तालमेल जैसी कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि शरद यादव का बयान नोटबंदी के खिलाफ है. नोटबंदी के मामले में सभी दलों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है. तकलीफ के बावजूद जनता के बीच इस मुद्दे पर विरोध नहीं है. उन्होंने कहा कि काले धन पर कार्रवाई पर सभी का समर्थन मिल रहा है. वहीं कुछ लोग विरोध के लिए मुद्दे की तलाश कर रहे हैं.

जमीन खरीद में कोई गड़बड़ी नहीं : मोदी

मोदी ने कहा कि भाजपा के जिलों में पार्टी कार्यालय के लिए जमीन की खरीद में कोई गड़बड़ी नहीं है. जमीन की खरीद का नोटबंदी से काेई लेना देना नहीं है. हमारी पार्टी को पटना में कार्यालय तक नहीं है, जबकि कांग्रेस और अन्य दलों को अपना कार्यालय है. पार्टी ने कार्यालय के लिए जमीन की खरीद का निर्णय दो माह पूर्व ही लिया था. उन्होंने कहा कि जिसे हिसाब देना होगा उसे हिसाब दिया जायेगा. बीजेपी एक-एक पैसे का हिसाब रखती है और रिटर्न फाइल करती है. इसका ब्योरा भी चुनाव आयोग को दिया जाता है.

धान की खरीद एससी-एसटी छात्रवृति के मुद्दे को भाजपा उठायेगी

उन्होंने कहा कि राज्य में धान की खरीद और एससी-एसटी छात्रों को छात्रवृति नहीं मिलने के मुद्दे को सदन में गंभीरता से उठायेगी. इसमें आम लोगों के अलावा सूबे के अन्य मुद्दे भी शामिल होंगे. इसके लिए पार्टी के विधानमंडल दल की बैठक होगी. नोटबंदी की वजह से धान खरीद प्रभावित होने संबंधी प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि यह कुतर्क है. धान की खरीद में किसानों को चेक से भुगतान किया जाता है. सहकारिता बैंक को नोटबंदी के अधिकार नहीं मिलने संबंधी प्रश्न के जवाब में उन्हेांने कहा कि सहकारी बैंक मुश्किल से किसानों को पांच प्रतिशत लोन देती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन