ePaper

बख्तियारपुर में दिल्ली से विदेशी शराब लाने के मामले में तीन गिरफ्तार

Updated at : 23 Nov 2016 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
बख्तियारपुर में दिल्ली से विदेशी शराब लाने के मामले में तीन गिरफ्तार

बख्तियारपुर : बिहार की बख्तियारपुर पुलिस ने मंगलवार की देर रात दिल्ली से सहरसा जा रही पूरबिया एक्सप्रेस से भारी मात्रा में शराब बरामद की है. शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है. बख्तियारपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पूरबिया एक्सप्रेस में छापेमारी के दौरान विदेशी […]

विज्ञापन

बख्तियारपुर : बिहार की बख्तियारपुर पुलिस ने मंगलवार की देर रात दिल्ली से सहरसा जा रही पूरबिया एक्सप्रेस से भारी मात्रा में शराब बरामद की है. शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है. बख्तियारपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पूरबिया एक्सप्रेस में छापेमारी के दौरान विदेशी शराब की बोतलों को बरामद किया. शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने सलखुआ थाना क्षेत्र के गोसपुर निवासी घनश्याम यादव, रामकुमार यादव, और पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के अनुसार, बख्तियारपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आदर्श नगर दिल्ली से आने वाली पूरबिया एक्सप्रेस ट्रेन से कुछ लोग भारी मात्रा मे शराब लेकर आ रहे है. अवैध शराब की खेप लाने की सूचना मिलते ही सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ ने विशेष टीम गठित कर छापामारी की तैयारी शुरू कर दी.

पुलिस का कहना है कि मंगलवार की देर रात जैसे ही पूरबिया एक्सप्रेस सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन आयी, पहले से तैनात पुलिस की विशेष टीम ने छापामारी शुरू कर दी. छापामारी के दौरान पुलिस को शराब से भरा हुआ दो ट्रॉली बैग मिला. पुलिस ने मौके से ही तीन लोगों भी गिरफ्तार किया है. पुलिस को मौके से विदेशी शराब की 750 एमएल की 27 बोतल मिली है.

सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ ने बताया कि शराब तस्करों से पूछताछ के बाद एक हीरा ग्लैमर और हीरा स्प्लेंडर आई स्मार्ट बाइक भी बरामद किया है. उन्होंने बताया कि शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने सलखुआ थाना क्षेत्र के गोसपुर निवासी घनश्याम यादव, रामकुमार यादव, और पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन