300 करोड़ से ज्यादा रकम जमा 150 करोड़ के पुराने नोट एक्सचेंज

पटना : हजार और 500 के नोट बंद होने के बाद जब गुरुवार को पहली बार बैंक खुले, तो पुराने नोटों को अपने-अपने खाते में जमा करने या इन्हें बदलने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.यह हुजूम ग्रामीण व शहरी इलाकों की सभी बैंक शाखाओं में दिखा. एक अनुमान के अनुसार, पूरे राज्य में […]
पटना : हजार और 500 के नोट बंद होने के बाद जब गुरुवार को पहली बार बैंक खुले, तो पुराने नोटों को अपने-अपने खाते में जमा करने या इन्हें बदलने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.यह हुजूम ग्रामीण व शहरी इलाकों की सभी बैंक शाखाओं में दिखा. एक अनुमान के अनुसार, पूरे राज्य में मौजूद बैंकों की 6692 शाखाओं में 300 करोड़ से ज्यादा रुपये लोगों ने अपने-अपने बैंक खाताओं में जमा किये. इसी तरह लोगों ने करीब 150 करोड़ रुपये के पुराने नोट एक्सचेंज किये. सिर्फ आरबीआइ में लंबी कतार लगाकर 1300 लोगों ने पुराने नोट बदले. प्रत्येक व्यक्ति को चार हजार रुपये तक ही बदलने की अनुमति थी. इस आधार पर सिर्फ आरबीआइ में 52 लाख रुपये एक्सचेंज किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




