ePaper

शहाबुद्दीन और राजबल्लभ मामले में बेनकाब हो गये नीतीश कुमार : मोदी

Updated at : 04 Oct 2016 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
शहाबुद्दीन और राजबल्लभ मामले में बेनकाब हो गये नीतीश कुमार : मोदी

पटना: भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि शहाबुद्दीन और राजबल्लभ यादव के बेल के मामले में नीतीश कुमार बेनकाब हो गये है. यह साफ हो गया है कि किस तरह से सरकार सत्ताधारी दल के नेताओं को जेल से बाहर निकालने में मदद कर रही है. उन्होंने […]

विज्ञापन

पटना: भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि शहाबुद्दीन और राजबल्लभ यादव के बेल के मामले में नीतीश कुमार बेनकाब हो गये है. यह साफ हो गया है कि किस तरह से सरकार सत्ताधारी दल के नेताओं को जेल से बाहर निकालने में मदद कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि राजबल्लभ यादव लालू प्रसाद के फाइनेंसर हैं. नीतीश कुमार की सरकार किसी तरह चल रही है. मोदी मंगलवार को जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे.

सरकार ने अपना पक्ष मजबूती से नहीं रखा-सुशील

मोदी ने कहा कि पहले तो सरकार ने न्यायालय में मजबूती के साथ पक्ष नहीं रखा और अब दिखावे की कार्रवाई के सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल कर दिया. सरकार की मंशा इसी बात से उजागर होती है कि शराब बंदी के मामले में सरकार ने राजीव धवन जैसे वरिष्ठ अधिवक्ता को रखकरतत्काल हियरिंग का आग्रह कर 7 अक्टूबर निर्धारित करवा लिया.वहीं राजबल्लभ के मामले में लोगों को झांसा देने के लिए सरकार ने केवल फाइल कर के छोड़ दिया.

सरकार की नियत में खोट-मोदी

सुशील मोदी ने कहा किसुप्रीम कोर्ट दशहरा में 7 से 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा. तब तक अभियुक्त को बाहर रहकर प्रभावित करने का मौका मिल जायेगा. उन्होंने कहा कि सरकार की मिलीभगत का ही परिणाम है कि राजबल्लभ यादव को बेल मिल गया लेकिन इस मामले में सह अभियुक्त को बेल नहीं मिला. सरकार ने देश के अच्छे वकील को रखकर मजबूती के साथ तथ्य न्यायालय के समक्ष नहीं रखा. मोदी ने राजबल्लभ प्रकरण पर कई सवाल भी उठाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन