ePaper

तेजस्वी का अारोप, केंद्र ने आपदा में नहीं दिखायी गंभीरता

Updated at : 08 Sep 2016 2:32 PM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी का अारोप, केंद्र ने आपदा में नहीं दिखायी गंभीरता

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुएगुरुवारको राज्य में आयी बाढ़ से परेशान लोगों के सहयोग में गंभीरता नहीं दिखाये जाने का आरोप लगाया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य सरकार को आपदा के समय में केंद्र को हर संभव मदद करना चाहिए था लेकिन अभी तक […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुएगुरुवारको राज्य में आयी बाढ़ से परेशान लोगों के सहयोग में गंभीरता नहीं दिखाये जाने का आरोप लगाया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य सरकार को आपदा के समय में केंद्र को हर संभव मदद करना चाहिए था लेकिन अभी तक केंद्र द्वारा अपने स्तर से टीम भेजकर क्षति का आकलन भी नहीं करायागयाहै, जो दुर्भाग्यपूर्ण है.

जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने पत्रकारों से बातचीत में उक्त बातें कहीं. तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र को बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करहरसंभव सहयोग करना चाहिए. आपदा में सहयोग करने के लिए खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल कर सभी बातों से उन्हें अवगत कराया था. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से हुए क्षति का आकलन कर केंद्र को भेजा जा रहा है. वे खुद केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी को सड़क की क्षति की भरपायी के बारे पत्र लिखेंगे.

साथ ही उपमुख्यमंत्री ने बिहार के केंद्रीय मंत्री पर आरोप लगातेहुए कहा कि बाढ़ राहत शिविर में खाना खाने के बाद वे दूसरे फ्लाइट से चले जाते थे. उन्हें प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिल कर यहां की परिस्थिति से अवगत कराते हुए सहयोग कराना चाहिये था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन