बिहार : पटना से सटे नौबतपुर में दो युवकों की गोली मारकर हत्या

Updated at : 08 Sep 2016 11:43 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : पटना से सटे नौबतपुर में दो युवकों की गोली मारकर हत्या

पटना : बिहार में राजधानी पटना से सटे नौबतपुर में बुधवार की देर रात अज्ञात अपराधियोंद्वारा दो युवकों की गोली मारकर हत्या करदियेजाने की सूचना है. घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के बारा-खजुरी मार्ग की है. आज सुबह सड़क के किनारे झाड़ी में पड़ी दोनों लाश को देखकर इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में राजधानी पटना से सटे नौबतपुर में बुधवार की देर रात अज्ञात अपराधियोंद्वारा दो युवकों की गोली मारकर हत्या करदियेजाने की सूचना है. घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के बारा-खजुरी मार्ग की है. आज सुबह सड़क के किनारे झाड़ी में पड़ी दोनों लाश को देखकर इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर भेज दिया है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार की देर रात अपराधियों ने दोयुवकों की गोली मारकर हत्या कर दी.हत्याको अंजाम देने केबादअपराधियों ने शव को झाड़ियों में फेंका दिया और फरार हो गये. दोनों मृतकों की पहचान बारा निवासी रविश कुमार और तराढी निवासी राकेश उर्फ कईल के रूप में की गयी है. जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने राकेश को पांच जबकि रविश को चार गोलियां मारी हैं.

वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों युवक बीती रात तराढी गांव से बारा की ओर जा रहे थे कि तभी अज्ञात अपराधियों ने इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. अभी तक इसडबलमर्डर के कारणों का पता नहीं चल सका है. शुरुआती छानबीनमें ये आपसी रंजिश का मामलाबतायाजा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन