ePaper

लालू का केंद्र पर बड़ा हमला, बिहार की बाढ़ में मदद नहीं करने का आरोप

Updated at : 27 Aug 2016 3:44 PM (IST)
विज्ञापन
लालू का केंद्र पर बड़ा हमला, बिहार की बाढ़ में मदद नहीं करने का आरोप

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार में आयी बाढ़ के बाद केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. लालू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार की कोई मदद नहीं की. लालू ने कहा कि जब जम्मू कश्मीर में बाढ़ आई थी, तब प्रधानमंत्री ने खूब आर्थिक मदद की […]

विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार में आयी बाढ़ के बाद केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. लालू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार की कोई मदद नहीं की. लालू ने कहा कि जब जम्मू कश्मीर में बाढ़ आई थी, तब प्रधानमंत्री ने खूब आर्थिक मदद की थी. लालू ने कहा कि प्रधानमंत्री को बिहार की बाढ़ नजर नहीं आ रही है. लालू ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार को अभी तक कोई सहायता नहीं मिली है. लालू ने केंद्र सरकार से सवालिया लहजे में पूछा और कहा कि केंद्र सरकार को बिहार के लोगों को यह बताना चाहिये कि उन्होंने बिहार को क्या मदद दी है.

इससे पहले लालू प्रसाद यादव ने कई बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया था. गंगा का पानी और बाढ़ को वरदान बताने के बाद उनके बयान को लेकर काफी चर्चा भी हुई थी. लालू ने कहा था कि बिहार में बाढ़ अभिशाप है तो वरदान भी है. उन्होंने कहा था कि बाढ़ के पानी से अभी लोगों को भले परेशानी हो रही हो, मगर पानी उतर जाने के बाद खेतों में खासकर दियारा के क्षेत्रों में बंपर पैदावार होगी. तीन दिन पहले लालू ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के बाद यह भी कहा था कि सौभाग्य है कि गंगा मइया आपके दरवाजे पर आई हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन