ePaper

बिहार में बाढ़ से 14 और लोगों की मौत, 32.51 लाख आबादी प्रभावित

Updated at : 26 Aug 2016 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में बाढ़ से 14 और लोगों की मौत, 32.51 लाख आबादी प्रभावित

पटना : बिहार में गंगा सहित अन्य नदियों में हाल में आयी बाढ़ से पिछले 24 घंटे के दौरान 14 और लोगों की मौत होने के साथ 32.51 लाख आबादी प्रभावित हुई है. बिहार आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हाल में आयी बाढ़ से पिछले 24 घंटे के दौरान 14 और लोगों […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में गंगा सहित अन्य नदियों में हाल में आयी बाढ़ से पिछले 24 घंटे के दौरान 14 और लोगों की मौत होने के साथ 32.51 लाख आबादी प्रभावित हुई है. बिहार आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हाल में आयी बाढ़ से पिछले 24 घंटे के दौरान 14 और लोगों की मौत के साथ इससे मरने वालों की संख्या अब 51 हो गयी है. पिछले 24 घंटे के दौरान बाढ़ से बेगूसराय 7, लखीसराय एवं समस्तीपुर जिला में दो-दो और भोजपुर, खगड़िया एवं पटना जिला में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. हाल में आयी बाढ़ से कुल 51 लोगों की मौत हो गयी है जिनमें भोजपुर जिला में 13, समस्तीपुर में 8, वैशाली एवं बेगूसराय में सात-सात, सारण में 5, लखीसराय एवं खगड़िया में तीन-तीन, भागलपुर में 2 और पटना, बक्सर एवं मुंगेर जिला में एक..एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है.

12 जिलों की 32.51 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित

बिहार में इन दिनों गंगा नदी के बढ़ हुए जल स्तर एवं तेज जल प्रवाह के कारण इस नदी के किनारे अवस्थित जिलों यथा बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, सारण, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय, खगडिया, मुंगेर, भागलपुर एवं कटिहार जिलों में कमोबेस बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. पटना, वैशाली, भोजपुर एवं सारण जिला के दियारा क्षेत्र :नदी किनारे वाले इलाके: बाढ़ से अधिक प्रभावित हैं. इन 12 जिलों की 32.51 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है जिनमें से 4.16 लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है तथा इनमें 2.05 लाख लोग सरकार द्वारा चलाए जा रहे 518 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं.

राहत बचाव कार्य जारी

बिहार में फिर से आई बाढ़ से प्रभावित जिलों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है. प्रभावित लोगों को दियारा क्षेत्र से सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में लाया जा रहा है, जहां उनके लिए पका हुआ भोजन, पीने का पानी, महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, स्वास्थ्य जांच, जरूरी दवाएं, साफ-सफाई एवं प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन