ePaper

कैंपस : पटना वीमेंस कॉलेज में 85 प्रतिशत छात्राओं का हुआ नामांकन

Updated at : 12 Jun 2024 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : पटना वीमेंस कॉलेज में 85 प्रतिशत छात्राओं का हुआ नामांकन

पटना वीमेंस कॉलेज में विभिन्न विषयों को लेकर नामांकन की शुरुआत हो गयी है. बुधवार को बीबीए, बीसीए, बीएमसी, एएमएम, सीइएमएस और एमबायो में चयनित छात्राओं ने नामांकन लिया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज में विभिन्न विषयों को लेकर नामांकन की शुरुआत हो गयी है. बुधवार को बीबीए, बीसीए, बीएमसी, एएमएम, सीइएमएस और एमबायो में चयनित छात्राओं ने नामांकन लिया. कॉर्मेल हॉल के बाहर छात्राएं लाइन लगाकर अपनी पारी का इंतजार करती दिखीं. कॉलेज के हॉल में टीचर्स का पैनल चार डेस्क पर था. वहीं हॉल के एक तरफ अभिभावकों और छात्राओं के लिए बैठने की व्यवस्था की गयी. पहले छात्राओं ने अपना डबल डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन कराया और साथ ही अंडरटेकिंग भी दिया. इसके बाद सेंटर टेबल पर मौजूद प्राचार्या डॉ सिस्टर एम रश्मि एसी और उप प्राचार्या सिस्टर एम तनीषा एसी ने छात्राओं से उनके विषय चुनाव पर बात की. आखिरी टेबल पर टीचर्स की टीम के पास छात्राओं फीस जमा कर रिसिप्ट के साथ रोल नंबर दिया गया. पहले दिन 85 प्रतिशत छात्राओं का नामांकन हुआ. बता दें कि गर्मी के वजह से कॉलेज की ओर से अभिभावकों को कॉलेज के क्लासरूम में बैठने की सुविधा दी गयी थी. 13 जून को बीएससी में चयनित छात्राओं का नामांकन लिया जायेगा. सुबह 9 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन