ePaper

जानें, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा बिहार का मौसम

Updated at : 23 Aug 2016 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
जानें, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा बिहार का मौसम

पटना : उत्तरी बिहार सहित राज्य के कुछ अन्य इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान बहुत हल्की से हल्की बारिश होने के साथ दक्षिण-पूर्व इलाका में मौसम शुष्क रहा. पटना स्थित मौसम विभाग कार्यालय से आज प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के उत्तरी बिहार सहित राज्य के कुछ अन्य इलाकों में बहुत […]

विज्ञापन

पटना : उत्तरी बिहार सहित राज्य के कुछ अन्य इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान बहुत हल्की से हल्की बारिश होने के साथ दक्षिण-पूर्व इलाका में मौसम शुष्क रहा. पटना स्थित मौसम विभाग कार्यालय से आज प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के उत्तरी बिहार सहित राज्य के कुछ अन्य इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश होने के साथ दक्षिण-पूर्व इलाका में मौसम शुष्क रहा. अगले 24 घंटे के दौरान पटना जिला में सामान्य तौर पर आकाश में बादल छाये रहने के साथ गरज अथवा बिजली चमकने, गया भागलपुर और पूर्णिया जिलों में सामान्य तौर आकाश के मेघाच्छादित रहने के साथ गरज अथवा बारिश होने की संभावना जतायी गयी है.

विभिन्न इलाकों में बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार के कैमूर जिला के कुदरा में 3 सेमी तथा गया और शेरघाटी में एक-एक सेमी बारिश हुई. पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार के प्रमुख शहरों पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में क्रमश: 0.2 मिमी, 11.2 मिमी, नाममात्र और 1.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी. कल सुबह 8.30 बजे से लेकर आज शाम 5.30 बजे तक गया में 2.0 मिमी तथा पटना, भागलपुर और पूर्णिया में वर्षा रिकार्ड नहीं की गयी.

विभिन्न शहरों का तापमान

पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में आज अधिकतम तापमान क्रमश: 33.1 डिग्री सेल्सियस, 32.0 डिग्री सेल्सियस, 33.4 डिग्री सेल्सियस और 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. बिहार में आज सुबह आर्द्रता का सबसे अधिक स्तर गया जिला में :83 प्रतिशत: रहा जबकि आज शाम आर्द्रता का सबसे अधिक स्तर :87 प्रतिशत: इसी जिला में ही रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन