35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

केंद्र की साइट पर स्मार्ट सिटी का हो रहा निबंधन

लोगों से राय लेने के लिए शहर के 20 स्थानों पर लगाये जायेंगे सुझाव बाॅक्स पटना : स्मार्ट सिटी के लिए बनी केंद्र की वेबसाइट www.mygov.com पर रविवार को नगर निगम का भी रजिस्ट्रेशन हो गया. रजिस्ट्रेशन के बाद अब आम लोग नगर निगम के माध्यम से सीधे केंद्र की वेबसाइट पर अपनी प्रतिक्रिया दे […]

लोगों से राय लेने के लिए शहर के 20 स्थानों पर लगाये जायेंगे सुझाव बाॅक्स
पटना : स्मार्ट सिटी के लिए बनी केंद्र की वेबसाइट www.mygov.com पर रविवार को नगर निगम का भी रजिस्ट्रेशन हो गया. रजिस्ट्रेशन के बाद अब आम लोग नगर निगम के माध्यम से सीधे केंद्र की वेबसाइट पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकेंगे. इस पर समयानुसार ऑनलाइन वोटिंग भी होगी. इस संबंध में स्मार्ट सिटी प्रभारी शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि नगर निगम स्मार्ट सिटी के लिये शहर में जितने भी कार्यक्रम करायेगा, उसे स्मार्ट सिटी के सेल पर अपलोड कर जायेगा. इस साइट पर आम लोग सीधे अपना प्रपोजल भी भेज सकेंगे.
नगर निगम शहर की 20 जगहों पर सुझाव बाॅक्स रखेगा. इसमें आम लोग शहर को स्मार्ट सिटी को लेकर सुझाव देंगे सकेंगे. इसके बाद नगर निगम इनके अपने स्मार्ट सिटी के प्रपोजल में शामिल करेगा. इसके अलावा पहले फेज में नगर निगम 20 स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता करायेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें