रालोसपा दो फांक, अरुण नये अध्यक्ष

पटना : रालोसपा बुधवार को दो भागों में बंट गयी. पार्टी के विक्षुब्ध गुट के पटना के एसके मेमोरियल हाॅल में हुए ‘विशेष अधिवेशन’ में सांसद अरुण कुमार को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. नवंबर में अरुण गुट का संगठन चुनाव होगा. नवंबर में पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष भी मिल जायेगा. अधिवेशन में उपेंद्र […]
पटना : रालोसपा बुधवार को दो भागों में बंट गयी. पार्टी के विक्षुब्ध गुट के पटना के एसके मेमोरियल हाॅल में हुए ‘विशेष अधिवेशन’ में सांसद अरुण कुमार को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. नवंबर में अरुण गुट का संगठन चुनाव होगा. नवंबर में पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष भी मिल जायेगा.
अधिवेशन में उपेंद्र कुशवाहा द्वारा भंग की गयी राज्य इकाई की पुनर्बहाली का भी एलान किया गया. इसके साथ-साथ छह पदाधिकारियों के निलंबन आदेश को भी वापस ले लिया गया. दो माह में कम-से-कम 50 लाख सदस्य बनाने का निर्णय लिया है. पार्टी ने नवंबर, 2016 तक पंचायत, प्रखंड, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक का संगठन का चुनाव कराने का निर्णय लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




