PM मोदी को मेरी बात समझ में आ गयी : लालू
Updated at : 08 Aug 2016 6:49 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा है कि लगता है मेरे द्वारा कही गयी बात मोदी जी को अच्छे से समझ में आ गयी है. उन्हें मालूम हो गया है कि गाय दूध देती है, वोट नहीं. रविवार को फेसबुक पर जारी पोस्ट में उन्होंने कहा है कि उन्हें समझ भी क्यों ना […]
विज्ञापन
पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा है कि लगता है मेरे द्वारा कही गयी बात मोदी जी को अच्छे से समझ में आ गयी है. उन्हें मालूम हो गया है कि गाय दूध देती है, वोट नहीं. रविवार को फेसबुक पर जारी पोस्ट में उन्होंने कहा है कि उन्हें समझ भी क्यों ना आये, गौमाता इनकी सरकार बनवाना तो दूर बनी बनाई सरकारों को हिला रही है. यह हमारी जीत और उनकी हार है.
अारएसएस का नाम लिये बगैर उन्होंने कहा है कि नागपुर वालों, यह सत्य की विजय और पाखंड की पराजय है. लालू ने कहा है कि मोदी जी आपने कल कहा कि गाय के नाम पर गुंडागर्दी हो रही है. 80 फीसदी गौरक्षक गौरखधंधा करते हैं. दिन में गौरक्षक का चोला ओढ़ लेते हैं और रात में अपराध. आप पीएम हैं, डोजियर तैयार कीजियेगा तो पता आपको चल जायेगा. उन्होंने कहा है कि आपको बताना होगा कि किस राज्य में, किसके राज में और किसकी सरकार में यह गुंडागर्दी हो रही है.
क्या पता करिये कि ऐसा क्यों हो रही है और किसके कहने से हो रहा है. लालू प्रसाद ने कहा है कि ऐसा कृत्य कौन और किसके लिए कर रहा है. पीएम से कहा है कि जहां हो रहा है वहां जंगलराज घोषित किजिये या करवाइये. गौमाता के नाम पर बेवकूफ बनाने चले थे. अब दावं उल्टा पड़ गया तो आपकी भाषा बदल रही है. देश की जनता सब जानती है.
देखिये, आप लोग बिहार चुनाव में कैसे बड़े-बड़े विज्ञापन निकालते थे. यह उन विज्ञापनों की पराकाष्ठा थी. चुनाव में दाल नहीं गली. हां, अब आपका दल जरूर गल जायेगा. दूसरी ओर राजद के राज्य कार्यकारिणी सदस्य भाई अरुण कुमार ने भी कहा है कि पीएम मोदी को गौ रक्षकों को समझने में दो साल लग गया. उन्हें बताना चाहिए कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई में कितना समय लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




