ePaper

भाजपा शासित राज्यों में खुलेआम घूम रहे है दयाशंकर, जल्द हो गिरफ्तारी : राबड़ी

Updated at : 27 Jul 2016 2:44 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा शासित राज्यों में खुलेआम घूम रहे है दयाशंकर, जल्द हो गिरफ्तारी : राबड़ी

पटना : बिहार की पूर्वमुख्यमंत्री राबड़ी देवी नेआजप्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी एवं भाजपा पर जमकरहमलाबोला है. मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा से निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह के झारखंड के देवघर में होने की सूचना पर राबड़ी देवी नेतीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मायावती पर जिसने आपत्तिजनक टिप्पणी की वह भाजपा शासित राज्य में […]

विज्ञापन

पटना : बिहार की पूर्वमुख्यमंत्री राबड़ी देवी नेआजप्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी एवं भाजपा पर जमकरहमलाबोला है. मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा से निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह के झारखंड के देवघर में होने की सूचना पर राबड़ी देवी नेतीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मायावती पर जिसने आपत्तिजनक टिप्पणी की वह भाजपा शासित राज्य में खुलेआम घूम रहा है.

राबड़ीदेवी ने आगे कहा कि प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी देख रहे हैं ऐसे में उनको चाहिए की दयाशंकर को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दें. राबड़ी नेआरोपलगातेहुए कहा कि ये भाजपा के लिए अपनी पार्टी की बात है इस कारण पीएम मोदी भी दयाशंकर जैसे लोगों को छोड़ रहे हैं. उन्होंने दयाशंकर कीजल्द गिरफ्तारी की मांग की.

साथ ही राबड़ी देवी ने मनसौर में अल्पसंख्यक महिला की पिटाई के मसले पर कहा कि भाजपा, आरएसएस और बजरंग दल सब एक ही हैं. इन सबों को एक ही टास्क मिला है, ये लोग बुरा सोचते हैं और बुरा करते भी हैं. उन्होंने कहा कि देश में हिंदू मुस्लिम को लड़वाना इनका काम है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मसले पर उन्होंने कहा कि हमने वहां कभी चुनाव नहीं लड़ा था इसलिए इस बार भी हम यूपी में चुनाव नहीं लड़ेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन