बेटी से दुष्कर्म की शिकायत SSP से की, गुस्साये थानेदार ने पीड़ित के पिता का दांत तोड़ा

पटना : राजधानी पटना से सटे दुल्हिन बाजार थाने के थाना प्रभारी सुबोध कुमारपर दुष्कर्म पीड़िता के पिता से मारपीट कर दांत तोड़ने का आरोप लगा है. जानकारी के मुताबिक दुल्हिन बाजार के खडवां गांव की रहने वाली एक नाबालिग से उसी के पड़ोसी ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया. मामले को लेकर नाबालिग के […]
पटना : राजधानी पटना से सटे दुल्हिन बाजार थाने के थाना प्रभारी सुबोध कुमारपर दुष्कर्म पीड़िता के पिता से मारपीट कर दांत तोड़ने का आरोप लगा है. जानकारी के मुताबिक दुल्हिन बाजार के खडवां गांव की रहने वाली एक नाबालिग से उसी के पड़ोसी ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया. मामले को लेकर नाबालिग के परिजन जब दुल्हिन बाजार पहुंचे तो थाना प्रभारी ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज ना कर छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कर ली. उसके बाद पीड़ितों ने एसएसपी से गुहार लगायी. एसएसपी ने थाना प्रभारी को केस दर्ज करने का आदेश दिया.
पीड़ित नाबालिग के पिता सुरेश राम का आरोप है कि जब वह एसएसपी के पास केस दर्ज कराने के बाद दुल्हिन बाजार थाने पहुंचे तो थाना प्रभारी ने उनसे मारपीट की और उनका दांत तोड़ दिया. गुस्साये पीड़ित के परिजनों ने दुल्हिनबाजार और पालीगंज रोड को जाम किया. बाद में वहां पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. वहीं दूसरी ओर पीड़ित परिवार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग और थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग कर रहा है. इधर पुलिस ने किसी भी मारपीट की घटना से इनकार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










