बिहार पर एक बार फिर होने लगा है मौसम मेहरबान

पटना : पश्चिमी चंपारण और जमुई जिले सहित उत्तर बिहार में कई स्थानों पर पिछले 24 घंटे के दौरान मध्यम बारिश रिकार्ड की गयी. पटना स्थित मौसम विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पश्चिमी चंपारण और जमुई जिले सहित उत्तर बिहार में कई स्थानों पर पिछले 24 घंटे के दौरान मध्यम बारिश रिकार्ड की […]
पटना : पश्चिमी चंपारण और जमुई जिले सहित उत्तर बिहार में कई स्थानों पर पिछले 24 घंटे के दौरान मध्यम बारिश रिकार्ड की गयी. पटना स्थित मौसम विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पश्चिमी चंपारण और जमुई जिले सहित उत्तर बिहार में कई स्थानों पर पिछले 24 घंटे के दौरान मध्यम बारिश रिकार्ड की गयी तथा दक्षिण बिहार के दक्षिण पश्चिम इलाके को छोडकर एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई.
बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कल प्रदेश के पटना और गया जिले में आसमान में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने के साथ गरज के साथ वर्षा होने, जबकि पूर्णिया में सामान्य तौर पर आसमान में बादल छाये रहने के गरज के साथ छींटे पड़ने तथा भागलपुर में हल्की वर्षा की संभावना व्यक्त की है. भागलपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान जहां 0.2 मिमी बारिश हुई. वहीं गया में यह 36.8 मिमी तथा पटना और पूर्णिया में नाम मात्र की वर्षा रिकार्ड की गयी.
विभिन्न जिलों का तापमान
पटना जहां आज आसमान में बादल छाए रहे अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस, गया और पूर्णिया में अधिकतम तापमान क्रमश: 32.4 एवं 33.6 डिग्री सेल्सियस तथा भागलपुर में सबसे अधिक 35.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. बिहार के अधिकांश नगरों में आज सुबह आर्द्रता का स्तर 83 से 86 प्रतिशत के बीच रहा, जबकि शाम में यह 72 से 94 प्रतिशत रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




