ePaper

गंगाजल पर ओछी राजनीति बंद करें नीतीश: नंदकिशोर

Updated at : 12 Jul 2016 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
गंगाजल पर ओछी राजनीति बंद करें नीतीश: नंदकिशोर

पटना : वरिष्ठ भाजपा नेता व लोक लेखा समिति के सभापति नंदकिशोर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्ता के नशे में मानवीय संवेदनाओं से भी दूर हो गये हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नमामि गंगे परियोजना के कर्मी बिहार में गंगा की सफाई करते हुए हादसे के शिकार हो गया पर मुख्यमंत्री अफसोस […]

विज्ञापन

पटना : वरिष्ठ भाजपा नेता व लोक लेखा समिति के सभापति नंदकिशोर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्ता के नशे में मानवीय संवेदनाओं से भी दूर हो गये हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नमामि गंगे परियोजना के कर्मी बिहार में गंगा की सफाई करते हुए हादसे के शिकार हो गया पर मुख्यमंत्री अफसोस करने के बजाय केंद्र की योजना का मखौल उड़ाने में व्यस्त रहे.

उन्होंने कहा कि नमामि गंगे और डाक से गंगाजल पहुंचाने की योजना की सराहना करने के बजाय मुख्यमंत्री केंद्र का मखौल उड़ा रहे हैं. नीतीश कुमार जिस कांग्रेस के साथ गलबहियां डालकर शासन चला रहे हैं, जरा उस दल के नेताओं से भी तो पूछें कि गंगा को मैली किसने किया. लगभग पूरे देश में गंगा सिमटती रही, पर इसकी धारा को अविरल बहाने के लिए कांग्रेस ने क्या किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन