ePaper

ब्रेक्जिट दुखद घटनाक्रम, लेकिन भारत पर असर नहीं :अरविंद सुब्रमण्यम

Updated at : 26 Jun 2016 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रेक्जिट दुखद घटनाक्रम, लेकिन भारत पर असर नहीं :अरविंद सुब्रमण्यम

पटना : केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम ने आज कहा कि ब्रेक्जिट एक दुखद घटनाक्रम है लेकिन भारत अपने मजबूत वृहद अर्थशास्त्र के चलते इससे प्रभावित नहीं होगा. एशियाई विकास अनुसंधान संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोहों के तहत यहां आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन में ‘भारतीय अर्थव्यवस्था अवलोकन’ विषय पर अपने व्याख्यान में […]

विज्ञापन

पटना : केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम ने आज कहा कि ब्रेक्जिट एक दुखद घटनाक्रम है लेकिन भारत अपने मजबूत वृहद अर्थशास्त्र के चलते इससे प्रभावित नहीं होगा.

एशियाई विकास अनुसंधान संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोहों के तहत यहां आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन में ‘भारतीय अर्थव्यवस्था अवलोकन’ विषय पर अपने व्याख्यान में सुब्रमण्यम ने कहाकि ब्रेक्जिट एक दुखद घटनाक्रम है. इसका असर ब्रिटेन और यूरोप दोनों पर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि अपने मजबूत वृहद अर्थशास्त्र की वजह से हम इससे निपटने में सक्षम हैं. सुब्रमण्यम ने कहा कि ब्रेक्जिट एक अहम घटनाक्रम है जिसके ब्रिटेन और यूरोप दोनों के लिए गंभीर राजनीतिक और आर्थिक परिणाम होंगे. उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इतिहास में यह महत्वपूर्ण क्षण है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन