केंद्रीय कैबिनेट ने बिहार के महात्मा गांधी सेतु के पुनरुद्धार को दी मंजूरी

नयी दिल्ली : केंद्रीय कैबिनेट ने आज पटना व हाजीपुर को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु के पुनरुद्धार को मंजूरी दे दी है. वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि महात्मा गांधी सेतु जर्जर स्थिति में और उस पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है, इसलिए सरकार ने उसे फोर लेन बनाने और उसका पुनरुद्धार करने […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय कैबिनेट ने आज पटना व हाजीपुर को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु के पुनरुद्धार को मंजूरी दे दी है. वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि महात्मा गांधी सेतु जर्जर स्थिति में और उस पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है, इसलिए सरकार ने उसे फोर लेन बनाने और उसका पुनरुद्धार करने को मंजूरी दी है. 5.8 किलोमीटर लंबे इस पुल के कई खंभे अभी खराब स्थिति में हैं.
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि गांधी सेतुकी पुनरुद्धार योजना की लागत 1742 करोड़ रुपये आयेगी. उन्होंने कहा कि अगले महीने इसका टेंडर निकाला जायेगा, जिसे अगस्त में स्वीकृति देते हुए काम शुरू किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि गांधी सेतु के समानांतर भी एक और सेतु बनाया जायेगा. इसका डीपीआर तैयार कराया जा रहा है और इस पर लगभग 6000 करोड़ रुपये की लागत आयेगी. गडकरी के अनुसार, दिसंबर तक इसके काम को अंतिम स्वरूप दे दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










