BIHAR : साहेबगंज इंटरसिटी में यात्रियों से की लूटपाट, दर्जन भर लोगों को बनाया निशाना

पटना : अपराधियों ने साहेबगंज इंटरसिटी में मंगलवार की रात लूट की घटना का अंजाम दिया है. चलती ट्रेन में अचानक बोगी में उस समय हड़कंप मच गया जब तीन अपराधी पिस्टल तान कर खड़े हो गये. जान से मार देने की धमकी देते हुए करीब एक दर्जन यात्रियों से उनकी जेब खाली करा दी […]
पटना : अपराधियों ने साहेबगंज इंटरसिटी में मंगलवार की रात लूट की घटना का अंजाम दिया है. चलती ट्रेन में अचानक बोगी में उस समय हड़कंप मच गया जब तीन अपराधी पिस्टल तान कर खड़े हो गये. जान से मार देने की धमकी देते हुए करीब एक दर्जन यात्रियों से उनकी जेब खाली करा दी और मोबाइल फोन लूट लिया. जानकारी के अनुसार लुटेरों ने जिन यात्रियों को शिकार बनाया है, उनमें पटना और भागलपुर के कई लोग शामिल हैं.
इस संबंध में फतुहा जीआरपी में मामला दर्ज कराया गया है. छानबीन की जा रही है. वहीं घटना के बाद से यात्री डरे व सहमे हुए हैं. वहीं जहां भी गाड़ी रुकती है, वहीं जीआरपी से इसकी शिकायत करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




