ePaper

बिहार में शुरू हुई बारिश, मौसम विभाग का उत्तर बिहार को अलर्ट

Updated at : 21 Jun 2016 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में शुरू हुई बारिश, मौसम विभाग का उत्तर बिहार को अलर्ट

पटना : मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 48 घंटे तक हल्की व तेज बारिश होगी, लेकिन उत्तर बिहार में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. पिछले दो दिनों से मॉनसून आने के बाद भी पटना, भागलपुर, गया व पूर्णिया में बारिश नहीं हो रही थी अौर अधिकतम तापमान बढ़ता जा रहा […]

विज्ञापन

पटना : मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 48 घंटे तक हल्की व तेज बारिश होगी, लेकिन उत्तर बिहार में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. पिछले दो दिनों से मॉनसून आने के बाद भी पटना, भागलपुर, गया व पूर्णिया में बारिश नहीं हो रही थी अौर अधिकतम तापमान बढ़ता जा रहा था. इस कारण से ऊमस भी बढ़ी हुई थी, लेकिन मंगलवार की दोपहर अचानक से मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तर बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, सीवान, सारण, गोपालगंज, ईस्ट व बेस्ट चंपारण सहित पूरे नार्थ बिहार को अलर्ट किया है और आपदा विभाग व सभी जिला के जिलाधिकारी को इसकी सूचना भी भेजी गयी है.

पटना में देर शाम हुई बारिश

मॉनसून आने के बाद भी मंगलवार को पटनावासियों को ऐसा लगा कि अाज भी बारिश नहीं होगी और ऊमस में ही रहना पड़ेगा, लेकिन शाम चार बजते ही मौसम में काफी बदलाव आया और चारों ओर अंधेरा छाने लगा. इस बीच पटना जिला के कई हिस्सों में बारिश शुरू भी हो गयी, लेकिन पटना सेटर में बस हवा के साथ बादल उड़ते हुए आगे बढ़ रहे थे. थोड़ी में हवा की गति धीमी हुई और बादल ठहर गया, बारिश होने लगी. इसके बाद धीरे-धीरे बारिश देर शाम में 17.2 एमएम हुई है. आज बादलों की हाइट दोपहर तक पांच किलो मीटर से ऊपर थी, लेकिन शाम में वहीं बादल नीचे आ गये.

कहां कितनी हुई बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी पटना में 17.2 एमएम, गया 32.6 एमएम, भागलपुर 25.7, पूर्णिया 83.7 एमएम बारिश रिकार्ड की गयी है. विभाग के निदेशक ने बताया कि बिहार में मॉनसून मजबूत हुआ है. अगले 48 घंटे तक नार्थ बिहार में भारी बारिश की संभावना है, जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है. पटना सहित बाकी जिलों में भी अगले 48 घंटों में हल्की व तेज बारिश होती रहेगी. मौसम के बदले मिजाज से अब लोगों को गरमी से राहत भी मिलेगी. एके सेन, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन