ePaper

भाजपा से आमने-सामने की लड़ाई, थर्ड फ्रंट की गुंजाइश नहीं:जदयू

Updated at : 02 Jun 2016 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा से आमने-सामने की लड़ाई, थर्ड फ्रंट की गुंजाइश नहीं:जदयू

पटना: जदयू ने यह साफ कर दिया है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्तारूढ भाजपा के साथ आमने-सामने की लड़ाई होगी. राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कांग्रेस का नाम लिये बिना कहा कि किसी को भ्रम नहीं रहना चाहिए कि भाजपा का मुकाबला कोई अकेला दल कर सकता है. उन्होंने तीसरे मारेचे […]

विज्ञापन

पटना: जदयू ने यह साफ कर दिया है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्तारूढ भाजपा के साथ आमने-सामने की लड़ाई होगी. राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कांग्रेस का नाम लिये बिना कहा कि किसी को भ्रम नहीं रहना चाहिए कि भाजपा का मुकाबला कोई अकेला दल कर सकता है. उन्होंने तीसरे मारेचे की गुंजाइश को भी खारिज कर दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गुरुवार को 7 सर्कुलर रोड पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में लोकसभा चुनाव के पहले यूपी और झारखंड में संगठन को विस्तार देने का फैसला लिया गया. नीतीश कुमार की अध्यक्षता में करीब तीन घंटे तक चली बैठक में संगठन की मजबूती और राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के खिलाफ आक्रामक तेवर बनाये रखने का निर्णय हुआ.

सभी राष्ट्रीय प्रकोष्ठ भंग

बैठक में दल के राष्ट्रीय स्तर पर सभी प्रकोष्ठों को भंग करने का निर्णय गया. अब नये सिरे से पार्टी पदाधिकारियों की घोषणा की जायेगी. प्रेस कांफ्रेंस में वशिष्ठ नारायण सिंह, सांसद आरसीपी सिंह भी मौजूद थे.बैठक में सभी नेताओं की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया.

प्रधानमंत्री बनें नीतीश, जदयू का प्रस्ताव नहीं

केसी त्यागी ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कभी पार्टी ने प्रधानमंत्री का दावेदार नहीं बताया. इसको लेकर पार्टी ने कोई प्रस्ताव भी पास नहीं किया है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं. उन्होंने कहा कि जब राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, जेबीएम नेता बाबू लाल मरांडी और देश के चोटी के नेता शरद पवार जब नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य बता रहे हैं तो जदयू उनको यह कहने से कैसे रोक सकती है. बिहार में भाजपा के नेता सुशील मोदी ने खुद नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताया. उन्होंने कहा कि बिहार का मैंडेट अकेले बिहार के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए है. ताकि कैसे भाजपा को हराकर देश में धर्मनिरपेक्षता और राष्ट्रीय मूल्यों के बचाया जा सके. उन्होंने कहा कि अब यह किसी को भ्रम नहीं रहना चाहिए कि भाजपा का मुकाबला कोई अकेला दल कर सकता है.

थर्ड फ्रंट को लेकर कोई बात नहीं

बैठक के बाद प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि पार्टी के किसी भी स्तर पर या पदाधिकारियों के बीच थर्ट फ्रंट को लेकर कोई बात नहीं है. जदयू फर्स्ट फ्रंट के लिए आगे बढ़ रहा है. पार्टी का प्रयास है कि भाजपा के विरोध में राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा माहौल बन जाये कि सभी एक प्लेटफार्म पर आ जायें. उन्होंने बताया कि पार्टी के यूथ विंग, स्टूडेंट विंग व फ्रंटल संगठन को भंग कर दिया गया है. अब इसके नेता संगठन में काम करेंगें. वीपी सिंह द्वारा तैयार किया गया किसान मंच ही पार्टी का फ्रंटल आर्गेनाइजेशन बनेगा. बैठक में पार्टी के नेता आरसीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम रजक सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन