लालू ने ममता से पूछा, पहली बंगाली पीएम बनेंगी, जवाब मिला- अाप लोग बन जाओ

Published at :27 May 2016 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
लालू ने ममता से पूछा, पहली बंगाली पीएम बनेंगी, जवाब मिला- अाप लोग बन जाओ

पटना/कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप मेंशुक्रवार को ममता बनर्जी ने दूसरी बार शपथ लिया. ममताबनर्जी के शपथ ग्रहण समारोहमेंबिहारकेमुख्यमंत्रीनीतीश कुमार एवं राजद सुप्रीमो लालूप्रसादयादवभी शामिल हुए. शपथ ग्रहण के बाद कोलकाता में लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हम बिहार, राजद और महागठबंधन की तरफ से ममता बनर्जी और यहां की जनता […]

विज्ञापन

पटना/कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप मेंशुक्रवार को ममता बनर्जी ने दूसरी बार शपथ लिया. ममताबनर्जी के शपथ ग्रहण समारोहमेंबिहारकेमुख्यमंत्रीनीतीश कुमार एवं राजद सुप्रीमो लालूप्रसादयादवभी शामिल हुए. शपथ ग्रहण के बाद कोलकाता में लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हम बिहार, राजद और महागठबंधन की तरफ से ममता बनर्जी और यहां की जनता को बधाई देते हैं.

ममताबनर्जी से हुई बातचीत का खुलासा करते हुए लालू प्रसाद ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बताया, ‘मैंने उनसे पूछा कि क्या वह पहली बंगाली प्रधानमंत्री बनेंगी, तो उन्होंने कहा कि आप लोग बन जाओ. राजद सुप्रीमो ने भाजपा के खिलाफ एक बड़े राजनीतिक गठबंधन के संकेत भी दिये और कहा कि बाकी नेताओं के साथ भी जल्द ही एक बड़ी बैठक होगी. भाजपा तो समझो गयी.

गौर हो कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी नेआज लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभाला. इस समारोह में बिहार के मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार समेत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और दिल्ली के अरविंद केजरीवालशामिलहुए.इसके अलावा केंद्रीय वित्त मंत्रीव भाजपा नेता अरुण जेटली और बाबुल सुप्रियो भीसमारोह में शामिल थे. जबकि, वामपंथी दलों ने समारोह काबहिष्कार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन