ePaper

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय का नीतीश-लालू पर हमला

Updated at : 27 May 2016 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय का नीतीश-लालू पर हमला

पटना : बिहार दौरे पर पहुंचे बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नीतीश-लालू की जोड़ी को जमकर कोसा. विजयवर्गीय ने एक क्षेत्रीय चैनल से बातचीत में कहा कि अगर देश में लोकसभा और विधानसभा के अलावा पंचायत चुनाव भी साथ हो तो देश का विकास तेजी से हो सकता है. विजयवर्गीय […]

विज्ञापन

पटना : बिहार दौरे पर पहुंचे बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नीतीश-लालू की जोड़ी को जमकर कोसा. विजयवर्गीय ने एक क्षेत्रीय चैनल से बातचीत में कहा कि अगर देश में लोकसभा और विधानसभा के अलावा पंचायत चुनाव भी साथ हो तो देश का विकास तेजी से हो सकता है. विजयवर्गीय ने ऐसा होने पर सही रूप से विकास होने की बात कही. बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति पर लालू-नीतीश की जोड़ी पर जमकर हमला बोला.

बजरंग दल को बदनाम किया जा रहा-कैलाश

विजयवर्गीय ने ट्रेनिंग कैंप के मसले पर जवाब देते हुए कहा कि बजरंग दल को ट्रेनिंग कैंप के बहाने कुछ लोग निशाने पर ले रहे हैं. बजरंग दल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने ऐसा करने वालों को दूसरी मानसिकता का व्यक्ति करार दिया. राजधानी पटना में आयोजित विकास पर्व के कार्यक्रम में भाग लेने आये विजयवर्गीय ने मीडिया से कई मसलों पर बातचीत की. विजयवर्गीय का कहना था कि भारत में कई ऐसी फिल्में बनी है जिसमें आतंकवादी को टोपी पहने हुए दिखाया जाता है. उस समय लोग देश की सवाल क्यों नहीं करते. वैसे उस ट्रेनिंग कैंप से बीजेपी का कोई लेना-देना नहीं है.

राम मंदिर पर बोले विजयवर्गीय

विजयवर्गीय ने सुब्रमण्यम स्वामी के राम मंदिर पर दिये गये बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह स्वामी की अपनी व्यक्तिगत राय है. भाजपा राम मंदिर के निर्माण को सैद्धांतिक सहमति देती है लेकिन न्यायपालिका का सम्मान भी करती है. विजयवर्गीय ने कहा कि पार्टी सामाजिक समरसता के बारे में सबसे पहले सोचती है. मंदिर निर्माण को लेकर दिये गये स्वामी के बयान उनके अपने बयान हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन