पटना के पुनपुन नदी में 8 दोस्तों ने लगाई छलांग, 2 लापता और 6 की बची जान
Published by : Anshuman Parashar Updated At : 07 Aug 2025 6:35 PM
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
Patna News: पटना के पुनपुन नदी में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब रेलवे ओवरब्रिज से छलांग लगाने के दौरान 8 युवक डूब गए. स्थानीय लोगों ने 6 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि 2 अब भी लापता हैं. SDRF की टीम तलाश में जुटी है.
Patna News: पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुनपुन नदी में नहाने गए आठ दोस्तों में से दो युवक तेज धारा में बह गए. सैदपुर गांव के गौरैया स्थान निवासी सभी युवक नदी के बढ़ते जलस्तर को देखने पहुंचे थे, लेकिन देखते ही देखते मस्ती जानलेवा साबित हो गई.
फतुहा के पुनपुन पुल के पास रेलवे ओवरब्रिज से आठों दोस्तों ने एकसाथ छलांग लगा दी. नदी की तेज धारा ने सभी को अपनी चपेट में ले लिया. अजय, कल्लू, सन्नी, चंदू, गोपा और नीरज को लोगों ने किसी तरह बचा लिया, लेकिन 20 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार (पिता – संजय पासवान) और 15 वर्षीय बिट्टू कुमार (पिता – अयोध्या चौधरी) लापता हो गए.
परिजनों की चीख-पुकार से कांपा घटनास्थल
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में कोहराम मच गया. परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और रो-रोकर बेहाल हो गए. पुलिस ने तुरंत SDRF को बुलाया, जिनकी दो टीमें लापता युवकों की तलाश में नदी में लगी हैं.
फतुहा थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि सर्च ऑपरेशन जारी है. पूर्व पार्षद ज्ञान प्रकाश ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नदी की धारा बहुत तेज थी, और युवक गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए.
प्रशासन की अपील नदी में छलांग लगाना जानलेवा हो सकता है
स्थानीय प्रशासन ने चेतावनी जारी की है कि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही गंभीर हादसों को जन्म दे सकती है. SDRF की टीम लगातार सर्च अभियान में जुटी है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.
Also Read: हाजीपुर में दिखा गंगा का रौद्र रूप, इन इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










