भाजपा को हराने के लिए नीतीश के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : दिग्विजय

Updated at : 13 Apr 2016 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा को हराने के लिए नीतीश के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : दिग्विजय

हैदराबाद : कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि2019में होने वाले लोकसभा चुनावमेंभाजपा को पटखनी देने के लिए उनकी पार्टीराष्ट्रीय स्तर पर जदयूके नवनिर्वाचितअध्यक्ष नीतीश कुमार के साथ मिलकर काम करने को तैयार है. गौर हो कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नीतीश कुमार ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के […]

विज्ञापन

हैदराबाद : कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि2019में होने वाले लोकसभा चुनावमेंभाजपा को पटखनी देने के लिए उनकी पार्टीराष्ट्रीय स्तर पर जदयूके नवनिर्वाचितअध्यक्ष नीतीश कुमार के साथ मिलकर काम करने को तैयार है. गौर हो कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नीतीश कुमार ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेसएवं वामदल सहित पार्टियों के बीच सबसे बड़ी संभावित एकता का आह्वान किया था.

इस संबंध में पूछे गयेएक सवालकेजवाब मेंदिग्विजय सिंह नेकहाकि नि:संदेह कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर नीतीश के साथ काम करने को तैयार है. दिग्विजय सिंह ने एक साक्षात्कार में कहा कि हम चाहते हैं कि यह देश धर्मनिरपेक्ष रहे, पूरी आबादी के लिये एक तरह का जवाबदेहव जिम्मेदार रहे, न कि केवल एक वर्ग के लिए हो. उन्होंने कहा, मैं समझता हूं कि हम उन सभी के साथ काम करने को तैयार हैं जो इस देश में एकता चाहते हैंऔर जो भारतीय संविधान में विश्वास रखते हैंएवं जिनकी राजनीति समावेशी हो न कि विशेष वर्ग के लिए हो.

नीतीश कोअब एहसास हो गया है : सिंह
कांग्रेसमहासचिवने कहा कि कांग्रेस की शुरुआत से ही भाजपा से लड़ाई रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ कभी सत्ता में साझीदार रहेबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब एहसास हो गया है. उन्होंने कांग्रेस के इस रूख को स्वीकार कर लिया है कि हमारा भाजपा जैसी सांप्रदायिक ताकतों से कोई लेनादेना नहीं है.

नीतीश को राष्ट्रीय नेता के तौर पर स्वीकार करने का निर्णय जनता पर निर्भर
नीतीशकुमारको भाजपा और कांग्रेस के एक विकल्प के तौर पर उभरेंगेसंबंधी सवालकेजवाबमें दिग्विजय सिंह ने कहा कि किसी व्यक्ति को एक राष्ट्रीय नेता के तौर पर स्वीकार किया जाये और इस पर निर्णय करना लोगों पर निर्भर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन