ePaper

नीतीश के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बोले लालू, पढ़ें

Updated at : 11 Apr 2016 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
नीतीश के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बोले लालू, पढ़ें

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जदयू के नये अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी है. लालू प्रसाद यादव ने नीतीश के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद काफी खुश थे. लालू ने नीतीश और जदयू के कार्यकर्ताओं को इसके लिये बधाई दी. नीतीश के अलावा विकल्प नहीं […]

विज्ञापन

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जदयू के नये अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी है. लालू प्रसाद यादव ने नीतीश के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद काफी खुश थे. लालू ने नीतीश और जदयू के कार्यकर्ताओं को इसके लिये बधाई दी.

नीतीश के अलावा विकल्प नहीं था

पटना में आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान लालू ने नीतीश के जदयू के नये अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि जदयू में इसके अलावा कोई दूसरा कोई विकल्प नहीं था. उन्होंने कहा कि नीतीश जदयू के नेता हैं, इसलिए उक्त दल का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पार्टी के कार्यकर्ता उनके प्रति निष्ठावान बने रहेंगे.

पार्टी ने आंतरिक संविधान में संशोधन नहीं किया

लालू ने कहा कि शरद यादव फिर से जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं निर्वाचित हुए क्योंकि उन्होंने उक्त पद पर पुन: आसीन होने के लिए उनकी पार्टी :राजद: की तरह पार्टी संविधान में संशोधन नहीं कराया जैसा हमारी पार्टी में किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन