देसी तरीके से बनाएं बिहार का फेमस सुखौता गोभी की सब्जी

Updated:
विज्ञापन
देसी तरीके से बनाएं बिहार का फेमस सुखौता गोभी की सब्जी

Bihari Gobhi Sukhota Recipe: बिहार का खाना अपने स्वाद से हर किसी का दिल जीत लेता है. अगर आप भी बिहार की स्पेशल डिश तैयार करना चाहते हैं, तो आप गोभी सुखौता की सब्जी ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन

Bihari Gobhi Sukhota Recipe: ताजा फूल गोभी की सब्जी तो हर किसी ने खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी बिहार का फेमस गोभी सुखौता की सब्जी का स्वाद चखा है? गोभी सुखौता की सब्जी धूप में सूखी हुई गोभी से तैयार किया जाता है जिसका स्वाद एकदम कमाल और अलग होता है. आइए जानते हैं गोभी सुखौता की सब्जी बनाने की रेसिपी जिसे आप भी अपने घर पर बनाकर खा सकते हैं. 

गोभी सुखौता की सब्जी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सूखी हुई गोभी – 1 कटोरी 
  • सरसों का तेल – 2 चम्मच 
  • पानी – जरूरत अनुसार 
  • प्याज – 1 बारीक कटा 
  • टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ या पेस्ट 
  • आलू – 2 (ऑप्शन)
  • लहसुन – 4-5 कलियां 
  • जीरा – 1 चम्मच 
  • हरी मिर्च – 2 
  • काली मिर्च – आधा छोटा चम्मच 
  • अदरक – आधा टुकड़ा 
  • हल्दी – आधा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार 
  • हरा धनिया पता – कटा हुआ 1 चम्मच 
  • तेजपत्ता – 2 

गोभी सुखौता की सब्जी कैसे बनती है?

  • सबसे पहले आप सूखी हुई गोभी को गरम पानी में उबाल लें. आलू को भी छोटे-छोटे भाग में काटकर पानी से धो लें. जब गोभी उबल जाए तब इसे निकालकर अलग रख दें. 
  • अब एक कड़ाही में आधा चम्मच जीरा डालकर चटकने दें फिर आप उबली हुई गोभी और आलू को डालकर फ्राई करें. फ्राई हो जाने के बाद आप इसे निकालकर अलग रख दें.
  • अब एक मिक्सर जार में जीरा, काली मिर्च, लहसुन, हरी मिर्च और अदरक डालकर पीस लें. इसके बाद आप टमाटर का भी पेस्ट बना लें. 
  • मसाला तैयार करने के लिए आप एक कड़ाही में तेल गर्म करें, फिर इसमें तेजपत्ता और प्याज डालकर भून लें. प्याज भून जाने के बाद आप इसमें पिसा हुआ मसाला और टमाटर का पेस्ट डालकर अच्छे से पकाएं. जब मसाले से तेल अलग होने लगे तब आप इसमें फ्राई किया हुआ आलू-गोभी डालकर मिक्स करें. इसे 3-4 मिनट अच्छे से भूनें. 
  • अब आप इसमें 1 या 2 कप पानी डालकर सब्जी को ढककर 5 से 10 मिनट पकाएं. जब सब्जी पक जाए तब आप इसका ढक्कन खोलकर कटा हुआ धनिया डालें और आंच बंद कर दें. 
  • अब तैयार है आपका बिहारी स्टाइल गोभी सुखौता की सब्जी. 

यह भी पढ़ें: लिट्टी-चोखा के बाद अब ट्राई करें बिहारी स्टाइल बैंगन बड़ी

यह भी पढ़ें: घर पर झारखंडी स्टाइल में बनाएं स्वाद से भरपूर चावल का छिलका

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन