बिहार : चलती ट्रेन में 3 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मारा ब्लेड, एक की हालत गंभीर

Updated at : 09 Apr 2016 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : चलती ट्रेन में 3 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मारा ब्लेड, एक की हालत गंभीर

पटना : बिहार में गया से पटना आ रही सवारी गाड़ी में शनिवार की सुबह एक साथ तीन महिला यात्रियों को ब्लेड मार घायल कर दिया गया. घायल महिलाओं में एक की हालत गंभीर है, जबकि दो का इलाज पटना जंकशन पर करनेके साथ ही उनको घर भेज दिया गया. पीड़ित महिलाओं का कहना है […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में गया से पटना आ रही सवारी गाड़ी में शनिवार की सुबह एक साथ तीन महिला यात्रियों को ब्लेड मार घायल कर दिया गया. घायल महिलाओं में एक की हालत गंभीर है, जबकि दो का इलाज पटना जंकशन पर करनेके साथ ही उनको घर भेज दिया गया. पीड़ित महिलाओं का कहना है कि सीट पर बैठने को लेकर पुरुष यात्री से विवाद बढ़ गया, इसके बाद ब्लेड मारने जैसी घटना को अंजाम दिया. इस मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

जानकारी के अनुसार पटना-गया सवारी गाड़ी में करीब 30 की संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं जहानाबाद से पटना आ रही थीं. इनमें तीन महिलाओं को ब्लेड मारा गया. इनमें से एक महिलागंभीररूप से जख्मी हो गयी है. उसके शरीर से काफी खून बह गया. घायल महिलाएं जैसे-तैसे पटना जंकशन पहुंची, जहां लायंस क्लब की स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंची और उनका इलाज किया. दो महिलाओं को जहां घर भेज दिया गया, वहीं गंभीर रूप से जख्मी एक महिला को पीएमसीएच भेजा गया.जहां इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन