ePaper

बिहार में शराबबंदी को लेकर ऋषि कपूर ने ली चुटकी, नीतीश के फैसले पर उठाया सवाल

Updated at : 06 Apr 2016 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में शराबबंदी को लेकर ऋषि कपूर ने ली चुटकी, नीतीश के फैसले पर उठाया सवाल

पटना : बिहार में पूर्ण शराबबंदी को लेकर अभिनेता ऋषि कपूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. माइक्रो ब्लॉगिंग साइटट्विटर पर ऋषि कपूर ने ट्विट करके कहा है कि वाह नीतीश कुमार, शराब के लिये दस साल की सजा और हथियार रखने के लिये मात्र पांच साल? फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर ने एक मायने में […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में पूर्ण शराबबंदी को लेकर अभिनेता ऋषि कपूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. माइक्रो ब्लॉगिंग साइटट्विटर पर ऋषि कपूर ने ट्विट करके कहा है कि वाह नीतीश कुमार, शराब के लिये दस साल की सजा और हथियार रखने के लिये मात्र पांच साल? फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर ने एक मायने में बिहार सरकार के फैसले पर सवाल खड़ा किया है.

शराबबंदी पर ट्विट

अभिनेता ने कहा है कि इस तरह से तो बिहार को फायदा से ज्यादा नुकसान होगा. ऋषि कपूर ने कहा है कि शराबंदी की वजह से फायदा से ज्यादा सरकार को नुकसान होगा. उन्होंने उदाहरण देते हुए यह भी कहा है कि अब अवैध शराब का धंधा बढ़ेगा क्योंकि पूरी दुनिया में शराबबंदी फेल रही है. नीतीश कुमार को अभिनेता ने सलाह देते हुए लिखा है कि जागो नीतीश कुमार आपको तीन हजार करोड़ रुपये रेवन्यू का नुकसान होगा.

शराबबंदी के फैसले पर अडिग सरकार

बिहार सरकार ने बिहार को पूर्णतया ड्राइ स्टेट बनाने का फैसला ले लिया है इसी के तहत अब होटल, बार और रेस्टोरेंट में भी शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. सूबे में शराब की बिक्री को लेकर कड़े कानूनों का प्रावधान भी किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन