बिहार के बेगूसराय में दो दलित की गोली मारकर हत्या, दहशत

Updated at : 22 Mar 2016 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के बेगूसराय में दो दलित की गोली मारकर हत्या, दहशत

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिला के बलिया थानांतर्गत मसुदनपुर दियारा इलाके में बीते देर रात्रि अज्ञात अपराधियों ने दलित समुदाय के दो युवकों गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या की घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. खासकर दलित समुदाय के लोग काफी सहमे हुए हैं. घटना को लेकर आस-पास […]

विज्ञापन

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिला के बलिया थानांतर्गत मसुदनपुर दियारा इलाके में बीते देर रात्रि अज्ञात अपराधियों ने दलित समुदाय के दो युवकों गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या की घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. खासकर दलित समुदाय के लोग काफी सहमे हुए हैं. घटना को लेकर आस-पास के गांवों में चर्चा का बाजार गर्म है. लोग पुलिस प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं. लोगों का मानना है कि यदि पुलिस चौकस रहती तो इस तरह की घटना नहीं होती.

घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने आज बताया कि मरने वाले में लखन राम :29: और महेश राम :26: शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इन दोनों की हत्या कारण पुराना जमीनी विवाद बताया जा रहा है. अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. घटना के बाद से इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गयी है.

मनोज ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन