CM नीतीश ने कहा, हमसे अलग होने के बाद भी कब्रिस्तान को लेकर बीजेपी चिंतित है, अच्छी बात है

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बताया कि प्रदेश में 8064 में से करीब 5000 कब्रिस्तानों की घेराबंदी की गयी है. बिहार विधानसभा में आज किशनगंज जिला के बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक मोहम्मद तौसीफ आलम द्वारा पूछे गये एक तारांकित प्रश्न का गृह विभाग के प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव […]
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बताया कि प्रदेश में 8064 में से करीब 5000 कब्रिस्तानों की घेराबंदी की गयी है. बिहार विधानसभा में आज किशनगंज जिला के बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक मोहम्मद तौसीफ आलम द्वारा पूछे गये एक तारांकित प्रश्न का गृह विभाग के प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा दिए जा रहे जवाब के दौरान हस्तक्षेप करते हुए नीतीश ने कहा कि 8064 कब्रिस्तानों में से पांच हजार से थोड़े कम कब्रिस्तानों की घेराबंदी हो चुकी है.
उन्होंने कहा कि हर वर्ष इसके लिए निधि आवंटित किये जाते हैं और इसके लिए निधि की कोई समस्या नहीं है. जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को कब्रिस्तानों की संवेदनशीलता को देखते हुए उसकी घेराबंदी के बारे में तय करना है. प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार द्वारा यह पूछे जाने कि वर्ष 2015-16 के दौरान सरकार ने कितने कब्रिस्तानों की घेराबंदी करायी का मुख्यमंत्री ने हालांकि कोई विनिदृष्ट जवाब नहीं दिया पर उनकी इसको लेकर चिंता पर कटाक्ष किया. मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि हमसे अलग होने के बाद भी कब्रिस्तान को लेकर आप लोग चिंतित हैं अच्छी बात है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




