उत्तराखंड संकट पर बोले CM नीतीश, BJP लोकतंत्र का उड़ा रही मजाक
Updated at : 21 Mar 2016 1:49 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : उत्तराखंड के राजनीतिक संकट पर सीएम नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि वहां भाजपा लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही है. अगर भाजपा को यही करना है, तो संविधान से 10वीं अनुसूची को हटा देना चाहिए. दल आधारित संसदीय लोकतंत्र का इससे बड़ा कोई मजाक नहीं हो सकता है. विधायकों की खरीद-फरोख्त, तोड़-मोड़ […]
विज्ञापन
पटना : उत्तराखंड के राजनीतिक संकट पर सीएम नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि वहां भाजपा लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही है. अगर भाजपा को यही करना है, तो संविधान से 10वीं अनुसूची को हटा देना चाहिए. दल आधारित संसदीय लोकतंत्र का इससे बड़ा कोई मजाक नहीं हो सकता है.
विधायकों की खरीद-फरोख्त, तोड़-मोड़ का इससे निचले स्तर का उदाहरण देखने को नहीं मिलेगा. चैंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन समारोह में भाग लेने के बाद पत्रकारों से मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह से अगर दल बदल को प्रोत्साहित करना है, तो दल बदल पर बनाये गये कानून को हटा देना चाहिए. वहीं, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि देश की राजनीति में जो कुछ होता है, वही उत्तराखंड में हो रहा है.
गौरतलब है कि उत्तराखंड में सत्तारुढ़ कांग्रेस के नौ विधायक भाजपा के साथ हो गये हैं. और भाजपा के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया है. वहां के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को 28 मार्च तक विधानसभा में फिर से बहुमत साबित करने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




