BIHAR : सरकारी जॉब में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण, कैबिनेट का फैसला

पटना : बिहार कैबिनेट की बैठक में आज सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिये. सरकार ने महिलाओं को नौकरी में सीधे 35 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को आरक्षण देने की बात कही थी. कैबिनटे की बैठक में कुल 20 एजेंडों पर मुहर लगी.जिसमें […]
पटना : बिहार कैबिनेट की बैठक में आज सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिये. सरकार ने महिलाओं को नौकरी में सीधे 35 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को आरक्षण देने की बात कही थी. कैबिनटे की बैठक में कुल 20 एजेंडों पर मुहर लगी.जिसमें मुख्यरूप से बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम को लागू किया गया वहीं अधिनियम को लागू करने के लिये नियमावली भी स्वीकृत की गयी.
कैबिनेट की बैठक में सरकार महिलाओं पर मेहरबान दिखी और चुनावी वादे को पूरा करते हुए बिहार सरकार की सभी नौकरियों में 35 फीसदी आरक्षण देने के अपने वादे को पूरा किया. यह लागू हो जाने के बाद महिलायें बिहार सरकार की सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ पा सकती हैं. नीतीश कुमार कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










